गाजियाबाद की अंकिता सिंह ने पति पर फेंकी खौलती हुई चाय, सौरभ सिंह का चेहरा सूज गया, नाक से आने लगा खून
Ghaziabad News: गाजियाबाद में आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में पति पर खौलती हुई चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वेव सिटी थाना क्षेत्र के ओकवुड एन्कलेव सेक्टर-1 में पति-पत्नी के विवाद का मामला सनसनीखेज मोड़ ले गया. आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में पति पर खौलती हुई चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार पीड़ित सौरभ सिंह का कहना है कि 24 अगस्त की सुबह उनकी पत्नी अंकिता सिंह से कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने गैस पर रखे ससपेन से खौलती चाय उठाकर उन पर फेंक दी. इस हमले में पीड़ित का चेहरा, सिर और बायां हाथ बुरी तरह जल गया. चेहरे पर सूजन आने के साथ ही नाक से खून निकलने की भी शिकायत रही. पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पत्नी घर से अपना सामान समेटकर करीब 1 लाख 44 हजार रुपये नकद लेकर चली गई.
सौरभ सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी पत्नी पहले भी उन पर हमला कर चुकी है और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देती रही है. उन्होंने साफ कहा है कि अब वे भविष्य में पत्नी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहते.
थाना वेव सिटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 131, 118(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सीमा कुमारी को सौंपी है. थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है और जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मना मत करो, वरना... लखनऊ में शकिबा ने अपनी दोस्त को बुलाया, फिर BF अली से जनबरन बनवाए शारीरिक संबंध!
