लेटेस्ट न्यूज़

मुनारा बी, सायरा बानो और तसलीमा बरेली में पकड़ी गईं... विदेश की यात्रा भी कर रही थीं, पूरा केस हिला देगा आपको

बरेली में तीन बांग्लादेशी महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय पासपोर्ट बनवाए और कई बार विदेश यात्रा की. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुनारा बी और उसकी बहनों ने अवैध तरीके से भारत आकर फर्जी पहचान पत्र बनवाए और पासपोर्ट हासिल किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Picture Credit: AI
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां बांग्लादेश की रहने वाली दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिए और इनका उपयोग कर कई बार विदेश यात्राएं भी कीं. बता दें कि मामला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के दौरान यह पूरा मामला सामने आया. पुलिस जांच में पाया गया कि इन महिलाओं ने पहले फर्जी आधार, वोटर कार्ड व अन्य पहचान पत्र बनवाए और फिर पासपोर्ट हासिल कर लिया.