बरेली में महिमा गुप्ता को मस्जिद ले जाकर फरहा बेगम ने पढ़वा दिया कलमा! अब दे रही ये अजीबोगरीब धमकी
बरेली के किला थाना क्षेत्र में एक युवती ने आरोप लगाया है कि 2018 में पिता से विवाद के बाद फरहा बेगम उर्फ लक्की ने उसे अपने साथ रखा और मस्जिद ले जाकर जबरन कलमा पढ़वाया. पीड़िता का दावा है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: 8 साल पहले पिता से हुई एक मामूली अनबन के बाद घर छोड़कर निकली लड़की को क्या पता था कि उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है. मामला उत्तर प्रदेश के बरेली के किला थाना क्षेत्र का है.

