लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखने की चर्चा से दहशत, वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटा प्रशासन

Bareilly Crocodile Viral Video: बरेली की पीलाखार नदी में कथित मगरमच्छ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है. वन विभाग और प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है तथा वीडियो की जांच शुरू कर दी है. लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है.

ADVERTISEMENT

पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखने की चर्चा से दहशत, वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटा प्रशासन
पीलाखार नदी में मगरमच्छ दिखने की चर्चा से दहशत, वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटा प्रशासन
social share
Google CTA

Bareilly News: जनपद के मीरगंज-सिंधौली क्षेत्र से होकर बहने वाली पीलाखार नदी में कथित तौर पर मगरमच्छ दिखाई देने की खबर से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नदी के पानी में एक बड़े जलीय जीव को तैरते हुए देखा जा सकता है, जिसे स्थानीय लोग मगरमच्छ बता रहे हैं. हालांकि, अभी तक वन विभाग या स्थानीय प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.