लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Crime News: एक ही रात में दो घरों में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, पुलिस से शिकायत

Bareilly Theft News: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एक ही रात दो घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. अज्ञात चोर ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. पीड़ितों ने पुलिस से जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

ADVERTISEMENT

बरेली में एक ही रात दो घरों में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर
बरेली में एक ही रात दो घरों में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर
social share
Google CTA

Bareilly News: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिंघौली में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी. अज्ञात चोर दोनों मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए. पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का खुलासा करने की मांग की है.