लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: जाम से कराह रहा रायबरेली शहर, बेतरतीब वाहनों और अतिक्रमण ने छीना पैदल चलने का हक, प्रशासन बेखबर

Raebareli Traffic News: रायबरेली में बढ़ते जाम, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रमुख बाजारों और चौराहों पर रोजाना यातायात प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने स्थायी पार्किंग व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की मांग की है, जबकि प्रशासन पर समस्या की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं.

ADVERTISEMENT

जाम से कराह रहा रायबरेली शहर, बेतरतीब वाहनों और अतिक्रमण ने छीना पैदल चलने का हक
जाम से कराह रहा रायबरेली शहर, बेतरतीब वाहनों और अतिक्रमण ने छीना पैदल चलने का हक
social share
Google CTA

Raebareli News: शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. मुख्य मार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक हर समय लगने वाले भीषण जाम से शहर कराह रहा है. आलम यह है कि सड़कों पर अब पैदल चलना भी दूभर हो चुका है. सब्जी मंडी से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक, बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और फुटपाथों पर दुकानों के अतिक्रमण ने स्थिति को और भी विकट बना दिया है. इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं.