लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से हंगामा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर झड़प हुई. टॉलस्टॉय मार्ग पर पथराव के बाद हालात बिगड़े तो पुलिस और RAF ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया. पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

ADVERTISEMENT

Delhi Jantar Mantar Protest
Delhi Jantar Mantar Protest (Photo: Representational)
social share
Google CTA

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग पर शनिवार को एक बार फिर प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद स्थिति बिगड़ गई. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई तथा पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.