Bareilly Domestic Dispute: बरेली: पैसे मांगने पर ससुर ने बहू को पीटा, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Bareilly News: बरेली के सिरौली में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News: बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसरपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.