लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद सब्जी मंडी में लगी आग से जल गईं 60 दुकानें, हुआ लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद की शहबाद सब्जी मंडी में आग लगी जिसमें 50 से 60 दुकानें जल गईं. आग शॉर्ट सर्किट से लगी और लाखों का नुकसान हुआ. दमकल विभाग ने आग बुझाने में सहायता की. प्रभावित लोगों ने सरकार से राहत राशि की मांग की है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

फिरोजाबाद की शिकोहाबाद सब्जी मंडी में आग लगने से हड़कंप मच गया है. शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर खाक हो गईं. इस आग से सब्जी मंडी और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों को भारी नुकसान हुआ है. अनुमान है कि केवल सब्जी मंडी का नुकसान 20 लाख रुपये से अधिक है. जबकि रेडीमेड कपड़ों के माल का नुकसान 40 लाख रुपये के करीब बताया जा रहा है. दमकल विभाग की दर्जन से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. स्थानीय लोग और अधिकारी मिलकर आग बुझाने में लगे हुए हैं. यह घटना शिकोहाबाद के कटरा बाजार की छोटी मंडी में हुई, जिसमें कई दोपहिया वाहन भी जल गए.