UP Weather Update: यूपी में 20 अप्रैल को इन 26 जिलों में चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है, 20-21 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. भीषण गर्मी और गर्म रातों से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिणी यूपी के जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ लू चलने की प्रबल संभावना है.