लेटेस्ट न्यूज़

महिला आरक्षण पर प्रेस क्रॉन्फेंस कर अखिलेश यादव ने की नई मांग, बोले- PDA में शामिल महिलाओं को भी मिले रिजर्वेशन

अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के बजाय भाजपा का चुनावी 'नारा' बताया है. उन्होंने बिल में पिछड़े और दलित वर्ग के लिए 'आरक्षण के भीतर आरक्षण' की मांग की और सरकार पर जातिगत जनगणना से भागने का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने इसे महिलाओं को सम्मान देने के बजाय महज एक चुनावी नारा करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस बिल के बहाने देश के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को कमजोर करने और उन्हें आपस में बांटने की सोची-समझी रणनीति पर काम कर रही है.