चायवाले आर्यन के लिए भावुक हुए अखिलेश यादव, सीएम योगी से मांग लिया ये!
Akhilesh Yadav to CM Yogi: अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले फतेहपुर के चाय वाले आर्यन यादव पर सरकारी छापे और दबंगों के हमले से हड़कंप मच गया है. उत्पीड़न से परेशान आर्यन पलायन को मजबूर हैं. अखिलेश ने इसे भाजपा की तुच्छ राजनीति बताकर आर्यन का समर्थन किया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav to CM Yogi: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक साधारण चाय की दुकान चलाने वाले आर्यन यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के उनकी दुकान पर रुककर चाय पीने के बाद से ही आर्यन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. चाय पिलाने के बदले में उन्हें फूड विभाग के छापे से लेकर सरकारी अधिकारियों की धमकियों और अराजक तत्वों द्वारा की गई मारपीट का सामना करना पड़ रहा है. अब यह मुद्दा लगातार गमाता जा रहा है. बीती रात भी अखिलेश यादव ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने जमकर फूड डिपार्टमेंट पर निशाना साधा था. लेकिन आज अखिलेश यादव का एक पोस्ट आया. इस बार उनका लहजा बहुत नर्म था. अखिलेश ने कहा कि 'आर्यन को डरने की जरूरत नहीं है. करोड़ों पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) लोग उसके साथ हैं.' उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने और अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है.