बलिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, घाघरा किनारे 15000 लीटर अवैध लहन और शराब भट्टियां किया नष्ट
Ballia News: बलिया के मनियर में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है. घाघरा नदी किनारे 15,000 लीटर लहन और शराब भट्टियों को नष्ट किया गया.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. थाना मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने घाघरा नदी के तटवर्ती और बॉर्डर इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है. इस अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 15000 लीटर अवैध लहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) और शराब बनाने वाली भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया.