बरेली में मुस्कान के प्यार के खातिर विनय बन गया था इमरान, शादी के 4 साल बाद अब हुआ ये हाल!
Bareilly News: बरेली में प्यार के लिए धर्म बदलकर विनय से इमरान बने युवक ने शादी के चार साल बाद जान दे दी. पत्नी से दिन-रात ऑटो चलाने को लेकर अक्सर विवाद होता था. मौत से पहले उसने मां से अपनी बड़ी गलती का जिक्र किया था.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां विनय नाम का एक लड़का मुस्कान नाम की एक मुस्लिम लड़की के प्यार में अपना धर्म परिवर्तन कर इमरान बन गया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. फिर दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिताने लगे. लेकिन शायद उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई. दोनों के बीच झगड़े होने लगे. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई. रोज-रोज के इस झगड़े से परेशान होकर मुस्कान कुछ दिनों के लिए मायके चली गई. लेकिन तब उसने गलती से भी नहीं सोचा होगा कि जब वह वापस लौटकर घर आएगी तो इमरान उसे नहीं मिलेगा. पत्नी के मायके जाते ही इमरान ने अपनी जान दे दी. ऐसे में पुलिस पूछताछ में दोनों के बीच चल रहे विवाद की असली कहानी भी सामने आ गई है.