लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में बाइक चोर गैंग का सनसनीखेज भंडाफोड़! मिस्त्री बदल देता था 'चेहरा और पहचान'

Rae Bareli News: रायबरेली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों से गाड़ियां चुराकर उन्हें मिस्त्री की मदद से मॉडिफाई कर देते थे.

ADVERTISEMENT

Rae Bareli news
Rae Bareli news
social share
google news

Rae Bareli News: रायबरेली जिले में बाइक चोरों का आतंक अब बीते दिनों की बात होने वाली है. रायबरेली पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर गड़ाकर पलक झपकते ही मोटरसाइकिलें पार कर देता था. पुलिस ने इस मामले में 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.