लेटेस्ट न्यूज़

'हैदरी दल बरेली' के पीछे का मास्टरमाइंड अकबर अली खूब चालाकी कर रहा था, जब पकड़ाया तो सारे गुनाह कबूल कर बैठा

बरेली पुलिस ने सोशल मीडिया नेटवर्क "हैदरी दल" के मास्टरमाइंड अकबर अली को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर फर्जी खबरों और भड़काऊ पोस्ट के ज़रिए धार्मिक भावनाएं भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए "हैदरी दल" नामक सोशल मीडिया नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. यह नेटवर्क कथित रूप से फर्जी समाचारों और भड़काऊ सामग्री के माध्यम से साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा था. बता दें कि आरोपी को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पकड़ा गया है.