बरेली में 7 साल से फर्जी दस्तावेजों पर रह रहा था बांग्लादेशी, 'बंगाली डॉक्टर' बनकर करता था इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के सहारे 7 साल तक रह रहा था और खुद को "बंगाली डॉक्टर" बताकर लोगों का इलाज कर रहा था. पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक बांग्लादेशी नागरिक ने सात साल तक भारतीय पहचान छुपाकर लोगों को न सिर्फ धोखा दिया, बल्कि खुद को "बंगाली डॉक्टर" बताकर बीमार लोगों का इलाज भी करता रहा. आरोपी ने फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड जैसे अहम दस्तावेज तैयार कर लिए थे और दिल्ली से लेकर बरेली तक खुद को भारतीय नागरिक बताकर आराम से रह रहा था. खास बात यह है कि उसके पास किसी भी तरह की डॉक्टरी डिग्री नहीं थी फिर भी वह बरेली के एक गांव में छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज कर रहा था. पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.