लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: फरियाद लेकर पहुंचना पड़ा महंगा, SDM ने दफ्तर में ही बना दिया मुर्गा! वीडियो वायरल

Bareilly News: अंग्रेजों का राज खत्म हुए 76 साल हो गए हैं. मगर हमारे अधिकारियों के दिमाग से शायद ब्रिटिश सोच अभी तक नहीं गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: अंग्रेजों का राज खत्म हुए 76 साल हो गए हैं. मगर हमारे अधिकारियों के दिमाग से शायद ब्रिटिश सोच अभी तक नहीं गई है. कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से सामने आया है. यहां से आया एक वीडियो देशभर में वायरल हो गया है. दरअसल ये वीडियो बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के एसडीम ऑफिस से सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मीरगंज तहसील के एसडीएम ऑफिस में एक शख्स मुर्गा बना हुआ है और सामने एसडीएम साहब कुर्सी पर बैठे हैं. बता दें कि जो शख्स एसडीएम के सामने मुर्गा बना हुआ है, वह यहां फरियाद लेकर आया था.