लेटेस्ट न्यूज़

बचपन में दादा ने कहा था कि घर में चाहिए अधिकारी, सिविल सेवा पास कर अफसर बनी बिटिया

यूपी के बिजनौर जिले की बेटी काजल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 202 वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और जिले का नाम…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के बिजनौर जिले की बेटी काजल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 202 वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और जिले का नाम पूरे देशभर में रोशन कर दिया है. इस मौके पर बेटी की सफलता घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. परिवार के लोग बिटिया की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं.

काजल बिजनौर जिले के हीमपुर थाना इलाके के गांव फतेहपुर कलां गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटी है. काजल की इस उपलब्धि के बाद पिता देवेंद्र सिंह को अपनी बेटी पर बहुत गर्व है. यूपीएससी की सिविल सेवा की परीक्षा पास कर बिजनौर जिले की बेटी काजल सिंह ने 202 वीं रैंक प्राप्त की है, जिसके चलते काजल सिंह का आईपीएस बनना लगभग तय माना जा रहा है.

काजल ने बताया, “उन्हें अधिकारी बनने की प्रेरणा उनके दादा से मिली थी, जब वह छोटी थी तब उनके दादा ने उनसे कहा था कि हमारे परिवार में भी कोई अधिकारी होना चाहिए.” इसी बात से काजल प्रेरित हो गईं और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी.

काजल सिंह ने बिजनौर के सेंटमैरी स्कूल से कक्षा 4 तक पढ़ाई की है. उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई राजस्थान के वनस्थली से पूरी की है. कुछ समय कोटा में यूपीएससी की कोचिंग ली. उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की.

साल 2020 में काजल पीसीएस की परीक्षा में 36 वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनीं, लेकिन उनका लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ था. काजल ने फिर तैयारी शुरू की और यूपीएससी 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में 202 वीं रैंक प्राप्त की है.