लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: अंधविश्वास पड़ा भारी, सांप के काटने पर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक, महिला की मौत

Barabanki Snake Bite Case: बाराबंकी में अंधविश्वास ने एक और जिंदगी निगल ली. सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल पहुंचने के बजाय झाड़-फूंक में की गई देरी 25 वर्षीय महिला पर भारी पड़ गई. चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाएं, क्योंकि समय पर इलाज ही जीवन बचाता है.

ADVERTISEMENT

अंधविश्वास पड़ा भारी, सांप के काटने पर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक, महिला की मौत
अंधविश्वास पड़ा भारी, सांप के काटने पर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक, महिला की मौत
social share
Google CTA

Barabanki Snake Bite Case: जनपद बाराबंकी के तहसील फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करंधा में सोमवार को सांप के काटने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी. फ्रिज के पीछे छिपे एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने हाथ में डस लिया. सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए. बाद में हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.