लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों की लगी लॉटरी, योगी सरकार देने जा रही ₹1 करोड़ का फायदा!

उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच 8 जुलाई को एमओयू होने जा रहा है, जिसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 10 लाख शिक्षक और कर्मचारियों को विशेष सैलरी पैकेज, दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को नई मजबूती देने जा रही है. इसी क्रम में 8 जुलाई को वाराणसी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे.