लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा फैसला, राजस्व न्यायालयों में अब बदल गया सालों पुराना ये नियम

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब राजस्व परिषद के न्यायालयों में मूल अभिलेखों की जगह प्रमाणित स्कैन प्रतियों के आधार पर सुनवाई होगी. नई व्यवस्था का उद्देश्य रिकॉर्ड की सुरक्षा, पारदर्शिता बढ़ाना और मामलों के निस्तारण में तेजी लाना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल करते हुए राजस्व परिषद के न्यायालयों में मूल अभिलेखों के स्थान पर प्रमाणित पूर्ण स्कैन प्रतियों के आधार पर कार्यवाही करने का निर्णय लागू किया है. इस व्यवस्था को राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के निर्देशों के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.