लेटेस्ट न्यूज़

तुम उनकी हत्या कर दो... फिरोजाबाद में पोती की शादी नहीं होने दे रहे थे दादा, लड़की ने BF से बोलकर मर्डर करा दिया

फिरोजाबाद के टूण्डला में प्रेम संबंध के विरोध से नाराज नातिन ने प्रेमी संग मिलकर अपने बाबा की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं.

ADVERTISEMENT

Firozabad Crime News
Firozabad Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूण्डला पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. यहां एक नातिन ने अपने प्यार के रास्ते में रोड़ा बन रहे सगे बाबा को ही रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. प्रेमिका के इशारे पर प्रेमी ने बुजुर्ग बाबा की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी और साजिशकर्ता नातिन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.