Barabanki Weather News: बादल आते हैं, बरसते नहीं, बाराबंकी में मानसून की सुस्ती से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की फसल को बारिश का इंतजार
Barabanki Rain Update: बाराबंकी में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. धान की रोपाई के बाद फसल को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन खेत सूखने लगे हैं. बिजली और सिंचाई की समस्या ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

बादल आते हैं, बरसते नहीं, बाराबंकी में मानसून की सुस्ती से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की फसल को बारिश का इंतजार
Barabanki News: जनपद के विभिन्न तहसीलों, विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. धान की रोपाई का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और अब फसल को पर्याप्त पानी की आवश्यकता है. वर्षा नहीं होने से कई खेतों में नमी कम होने लगी है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है.
