लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर? राम मंदिर ट्रस्ट में CEO भर्ती के लिए किया आवेदन तो मच गई खलबली

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक बदलाव के बीच पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने CEO पद के लिए आवेदन किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी आवेदन कर दिया है. उनके इस अचानक उठाए कदम ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है.