लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Monsoon Update: मानसून की बेरुखी से बलिया में खेती पर संकट, बारिश के इंतजार में किसान

Ballia Weather Update: बलिया में मानसून की सुस्ती से खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है. पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान समेत अन्य फसलों की रोपाई प्रभावित हो रही है. किसान सिंचाई के लिए पंपसेट पर निर्भर हैं और बढ़ती लागत से परेशान हैं. सभी की निगाहें अब अच्छी बारिश पर टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

मानसून की बेरुखी से बलिया में खेती पर संकट, बारिश के इंतजार में किसान
मानसून की बेरुखी से बलिया में खेती पर संकट, बारिश के इंतजार में किसान
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बलिया में पर्याप्त बारिश न होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. सावन का महीना शुरू होने के बाद भी जिले में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की खेती प्रभावित हो रही है. खेतों में नमी की कमी से फसलों की रोपाई और बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, वहीं उमस भरी गर्मी ने आम लोगों का भी हाल बेहाल कर दिया है.