लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: बिजली लाइन पर काम के दौरान संविदाकर्मी करंट की चपेट में, हालत गंभीर

Saharanpur Electricity Department News: सहारनपुर में बिजली लाइन पर काम के दौरान एक संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. बिजली विभाग ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है.

ADVERTISEMENT

बिजली लाइन पर काम के दौरान संविदाकर्मी करंट की चपेट में, हालत गंभीर
बिजली लाइन पर काम के दौरान संविदाकर्मी करंट की चपेट में, हालत गंभीर
social share
Google CTA

Saharanpur News: मंडी समिति रोड स्थित विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान मंगलवार को बिजली विभाग का एक संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.