लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Farmers Protest: बिना मुआवजे जमीन पर कब्जा? बाराबंकी में ओवरब्रिज प्रोजेक्ट के खिलाफ किसानों का उबाल

Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में प्रस्तावित ओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना नोटिस और मुआवजे के उनकी कृषि भूमि पर काम शुरू कर दिया गया है, जिस पर प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki News: बाराबंकी जनपद के रामनगर तहसील क्षेत्र में चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग से मरकामऊ तक प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्राम मड़ना और लोहटी जई के किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर बिना किसी पूर्व सूचना या वैधानिक प्रक्रिया के कार्य शुरू कर दिया गया है. प्रभावित किसानों के अनुसार गाटा संख्या 271/1, 292, 293 एवं 317 की भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि उन्हें अब तक भूमि अधिग्रहण संबंधी कोई नोटिस नहीं मिला है.