मौला मेरा यार मिला दे...ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, क्या पवन सिंह को कर रही हैं याद?
Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का 'मेरे यार मिला दे' गाने पर इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तलाक के कानूनी विवाद के बीच ज्योति अब भी सुलह की उम्मीद जता रही हैं. जबकि पवन सिंह वन-टाइम सेटलमेंट पर अड़े हैं.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh and Jyoti
Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है. लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद और आपसी दूरियों के बीच ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में ज्योति सिंह का दर्द छलक रहा है जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि वे अब भी इस रिश्ते को एक मौका देना चाहती हैं.