Barabanki News: 15 साल से बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी, MLC ने दिया निर्माण का भरोसा
Barabanki Road Crisis: रामनगर की लहड़रा से जंगू सिंह पूर्वा जाने वाली करीब 1100 मीटर सड़क 15 वर्षों से जर्जर है. ग्रामीणों ने गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से परेशान होकर 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी दी. एमएलसी अंगद सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का डामरीकरण कराने का भरोसा दिया.
ADVERTISEMENT

15 साल से बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी, MLC ने दिया निर्माण का भरोसा
Barabanki Road Crisis: तहसील रामनगर की ग्राम पंचायत लहड़रा से जंगू सिंह पूर्वा जाने वाला लगभग 1100 मीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले करीब 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है. सड़क पर लगा पुराना खड़ंजा पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे जगह-जगह बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती है. बारिश के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर फंस जाते हैं, जबकि राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
