लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: बेटे के साथ प्रेगनेंसी रूटीन चेकअप कराने जा रही थी मां, काल के गाल में समाए दोनों

यूपी के बांदा में दोपहर एक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला और उसके 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के बांदा में दोपहर एक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला और उसके 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा महिला अपना मेडिकल चेकअप कराने अस्पताल जा रही थी, उसी दौरान रास्ते मे एक कार से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद महिला और उसके बेटे को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी. परिवार में एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसर गया. जानकारी के मुताबिक महिला का पति अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है.

मामला बबेरू तहसील के टोला कला गांव का है. यहां की रहने वाली 28 वर्षीय महिला मिथलेश अपने 6 वर्षीय बेटे अश्वित को लेकर बाइक पर भांजे विपिन के साथ बबेरू स्वास्थ्य केंद्र चेकअप कराने जा रही थी. उसी दौरान गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम और उसकी मां को मृत घोषित कर दिया.

वहीं घायल भांजे विपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. मृतक महिला का पति अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है और अभी भी वही हैं. घटना से परिवार में कोहराम मच गया.

इस घटना के बारे में DSP अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि बबेरू क्षेत्र के काजी टोला इलाके में कार और एक बाइक सवार में एक्सीडेंट हुआ है. जिसमें एक बच्चे और एक महिला के मौत हुई है. दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया है. कार को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

काशी के घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की मंगल कामना