लेटेस्ट न्यूज़

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का इस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी बार दर्शन के लिए सड़कों पर जुटे ये लोग

Umashankar Singh Funeral: बलिया की रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनका शुक्रवार 7 अगस्त को अंतिम संस्कार किया गया है. उनके पैतृक घर पर शिवरामपुर घाट के लिए अंतिम यात्रा निकली गई, इस दौरान अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umashankar Singh Funeral: बलिया की रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बीते दिन निधन हो गया है. वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका इलाज गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था. निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पहले अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ रखा गया, इसके बाद उनके पैतृक घर ले जाया गया. उनके पैतृक गांव में शुक्रवार को शिवरामपुर घाट के लिए अंतिम यात्रा निकली गई, इस दौरान अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा.