Ballia Liquor Shops Protest: बलिया में शराब ठेकों के खिलाफ बवाल के कारण सड़क पर नशेड़ी, लोगों का अनशन-प्रशासन पर गंभीर आरोप
Protest in Ballia: साहब, सड़क पर शराबी बिना कपड़ों के नंगे पड़े रहते हैं. इसी रास्ते से हमारी बहन-बेटियों और स्कूल के बच्चे गुजरते हैं लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया है.
ADVERTISEMENT

Ballia Liquor Shops Protest News
Ballia Protest: साहब, सड़क पर शराबी बिना कपड़ों के नंगे पड़े रहते हैं. इसी रास्ते से हमारी बहन-बेटियों और स्कूल के बच्चे गुजरते हैं लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया है. यह गुहार किसी एक शख्स की नहीं, बल्कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बेदुआ बंधे पर रहने वाले सैकड़ों आक्रोशित स्थानीय लोगों की है. शराब, बीयर और देशी शराब ठेके के आतंक से तंग आकर अब लोगों के सब्र का बांध टूट गया है. बिचला घाट चौकी से ठीक सेट हनुमान मंदिर पर स्थानीय लोगों ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है और बेमियादी धरना क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं.