लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस के SI मोहित यादव समेत 4 पुलिसकर्मी हरियाणा के नूंह में जा रहे थे, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि कांप गए लोग

Nuh Expressway Accident News: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Police who died in the accident - Mohit Yadav, Pradeep, Satyabhan and Ashok (File photo)
UP Police who died in the accident - Mohit Yadav, Pradeep, Satyabhan and Ashok (File photo)
social share
Google CTA

UP News: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवान थे. मृतकों में एसआई मोहित यादव, प्रदीप, एसआई सत्यभान और अशोक के नाम सामने आए हैं. यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार पलवल की तरफ से आ रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.