बिजनौर के दलित गुलशन को पकड़ा और उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया... ऐसी दरिंदगी करने वाले कौन?
UP News: यूपी के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दलित युवक गुलशन की हत्या कर दी गई. हत्या की वजह चौंकाने वाली है.
ADVERTISEMENT

UP News
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इज्जत की खातिर हत्या कर दी गई. दरअसल यहां के स्योहारा कस्बे के गांव जुझैला निवासी दलित समाज के युवक गुलशन का गांव रह टोली की रहने वाली एक युवती से पिछले 3 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी भी कर ली थी. शादी के बाद वह अपने ही परिवार के पास रह रही थी. मगर किसी को ये बात पता नहीं थी. मगर अब कांड हो गया है.