Ballia Job Scam: बलिया में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर जालसाज ने ऐंठे पैसे, अब दे रहा जान से मारने की धमकी
Ballia Fake Job Promise Scam Case: बलिया के रसड़ा में मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर रसूख का धौंस जमाने वाले जालसाज ने सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की. पीड़ित मोहम्मद यूनुस का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है.
ADVERTISEMENT

Ballia Job Fraud Case
Ballia Fake Job Promise Scam Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां सत्ता और रसूख का धौंस दिखा कर एक शख्स ने लाखों रुपए हड़प लिए. मामला रसड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्यायिक की गुहार लगाई है.