लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Electricity Crisis: अमेठी में बिजली व्यवस्था पर महिलाओं का हल्ला बोल, कहा - विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए व रोस्टर के अनुसार दी जाए आपूर्ति

Amethi Women Protest: अमेठी में भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने रोस्टर के अनुसार आपूर्ति और अभद्र व्यवहार करने वाले जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा.

ADVERTISEMENT

 Amethi Power Cut Protest
Amethi Power Cut Protest
social share
google news

Amethi Women Protest: ज़िले में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं. लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.