आ गया CBSE बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, मार्कशीट चेक करने के लिए सबसे पहले करना होगा ये काम
CBSE class 12th Result Out: CBSE ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी.
ADVERTISEMENT

CBSE class 12th Result Out
CBSE class 12th Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और मोबाइल ऐप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है. सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, छात्र CBSE Result Portal और CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्कोरकार्ड डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा.