लेटेस्ट न्यूज़

प्रतीक यादव की मौत पर अपर्णा यादव के मुंहबोले भाई का बड़ा खुलासा, सुबह इस हाल में मिले थे वो

Aparna Yadav brother Statement: प्रतीक यादव की मौत को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के बीच पारिवारिक मित्र मुकेश बहादुर सिंह ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रतीक किचन में अचानक गिरे थे.

ADVERTISEMENT

Aparna Yadav Brother
Aparna Yadav Brother
social share
google news

Aparna Yadav brother Statement: प्रतीक यादव के निधन के बाद सोशल मीडिया और गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. कोई इसे कार्डियक अरेस्ट बता रहा था तो कोई शरीर नीला पड़ने की बात कह रहा था. इन दावों के बीच प्रतीक यादव के पारिवारिक मित्र और बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि प्रतीक सुबह करीब 4 बजे किचन में बेसुध होकर गिरे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने जनता से अनर्गल बातों पर ध्यान न देने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की है.