पहले कृष्णानंद पांडेय ने करोड़ों निवेश करवाए फिर 4 करोड़ की रंगदारी… प्रतीक यादव की डेथ से हिला यादव परिवार तो अब ये पता चला
Prateek Yadav Case News: प्रतीक यादव की मौत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. यादव परिवार में शोक की लहर है. इसी बीच प्रतीक को लेकर एक बड़ी बात पता चली है.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav
Prateek Yadav News: प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. इसके बाद से सपा और यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. खुद सपा चीफ अखिलेश यादव छोटे भाई की मौत पर भावुक हुए और पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे. इसी बीच ये भी सामने आया है कि प्रतीक यादव करोड़ों की ठगी को लेकर परेशान चल रहे थे. प्रतीक की मौत के बाद खुद अखिलेश यादव ने भी ये कहा कि कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता है.