लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Health Department News: बलिया में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ रेड: फर्जी अस्पताल बेनकाब, कई संचालक शटर गिराकर फरार

Ballia News: बलिया में दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार चौथे दिन भी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी कर रहा है. कार्रवाई के दौरान कई संचालक शटर गिराकर फरार हो गए और कई संस्थान मानक विहीन पाए गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ballia News: यूपी के बलिया में आज चौथे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 से अधिक अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई अस्पताल संचालक अन्य स्वास्थ्य सेवा देने वाले संचालक दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए. इस दौरान मानक विहीन तरीके से स्वास्थ्य सेवा संचालित करने वालों के बीच हड़कंप मच गया.