UPTak Baithak Logo

बलिया की स्वच्छ क्रांति, अब सड़कों पर नही दिखेगा कूड़ा, कचरे से बनेगी कंचन

Waste Management Ballia: बलिया के बांसडीह में कूड़ा अब समस्या नहीं, संसाधन बनने जा रहा है. नगर पंचायत की नई पहल के तहत घर-घर से कचरा संग्रह होगा, गीले कचरे से जैविक खाद और प्लास्टिक से उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे. यह अभियान स्वच्छता के साथ रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का नया मॉडल बन सकता है.

ADVERTISEMENT

 Ballia News
Ballia News
social share
google news

Waste Management Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कूड़ा निस्तारण के दावों के बीच बांसडीह नगर पंचायत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो न केवल उम्मीद जगाती है बल्कि आने वाले समय के लिए एक मिशाल भी बन रही है. नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सेवक के संकल्प और नई पहल से अब बांसडीह की तस्वीर बदलने वाली है. बांसडीह अब कूड़े के ढेरों से आजाद होकर स्वच्छ और सुंदर बनने की ओर आगे बढ़ रहा है.