UPTak Baithak Logo

हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी ने दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे की गोली मारकर कर दी थी हत्या...अब भीड़ ने आरोपी का किया ये हाल

Baghpat Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को पकड़ लिया, जहां मारपीट और गोली लगने के बाद उसकी भी मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Baghpat Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक नामी टेंट व्यवसायी और उनके बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर भाग रहे मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को आक्रोशित भीड़ ने दबोच लिया. भीड़ के गुस्से और कानून को हाथ में लेने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग आरोपी को बेरहमी से पीटते और उस पर गोली चलाते दिख रहे हैं. बता दें कि अब मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी वरुण लोहारी की भी मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे बागपत में तनाव का माहौल है.