Amethi News: सीएचसी में एक माह से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, जांच ठप होने से मरीज परेशान
Amethi Health News: अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब है. रोज 30-50 मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं और जिला अस्पताल या निजी केंद्रों का सहारा ले रहे हैं. मरीजों को गर्मी में परेशानी और अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ रहा है. मरम्मत की प्रक्रिया जारी है.
ADVERTISEMENT

Amethi CHC News
Amethi Health News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में पिछले करीब एक माह से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में एक्स-रे जांच की सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल गौरीगंज या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच मरीजों को अतिरिक्त खर्च और लंबी दूरी तय करने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है.
