UPTak Baithak Logo

उत्तर प्रदेश, फेफना में खूनी रफ्तार, जज की कार ने ली 10 वर्षीय अंकित की जान, जमकर हुआ हंगामा

Road Accident Ballia: बलिया के फेफना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेनो कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय अंकित तुरहा की मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

ADVERTISEMENT

 Ballia Road Accident
Ballia Road Accident
social share
google news

Road Accident Ballia: अनियंत्रित न्यायाधीश के कार ने 10 वर्षीय मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों का भारी हंगामा. घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एकौनी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. तेज रफ्तार बोलेनो कार की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया.