Ballia Fire Alert: तपती गर्मी में बढ़ा आग का खतरा, बलिया प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित
Ballia fire advisory: बलिया प्रशासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर आगजनी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है. नागरिकों को विद्युत सुरक्षा, गैस सिलेंडर रखरखाव और फसल अवशेष न जलाने की सलाह दी गई है. आग लगने पर 101 या 112 पर कॉल करें.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बढ़ती गर्मी और उससे जुड़ी आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है.अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने जनसामान्य की सुरक्षा के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है जिसमें घर, दुकान और खेतों में आग से बचाव के उपाय बताए गए हैं. उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं. इसलिए सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.