लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या के राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू? अंदर की कहानी जान लीजिए

Tirupati Laddoo Controversy: विश्व प्रसिद्ध और आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से तिरुपति के लड्डू में इस्तेमाल घी में "बीफ टैलो" से संबंधित रिपोर्ट के बाद अयोध्या में भी हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

Tirupati Laddoo Controversy
Tirupati Laddoo Controversy
social share
Google CTA

Tirupati Laddoo Controversy: विश्व प्रसिद्ध और आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक तिरुपति के लड्डू में इस्तेमाल घी में "बीफ टैलो" से संबंधित रिपोर्ट के बाद अयोध्या में भी हड़कंप मच गया है. दावा यह भी किया जा रहा है कि तिरुपति लड्डू श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी आया था. यही नहीं अयोध्या हनुमानगढ़ी में भी लड्डू चढ़ाने की धार्मिक परंपरा है. इस सब के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इंतजार करने की बात तो कही है, लेकिन इस पर कोई भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. आइए हम आपको बताते हैं अयोध्या में इसको लेकर क्या कुछ चल रहा है और क्या कुछ बयान सामने आ रहे हैं.