लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में राम मंदिर की छत से पानी टपकने की असली कहानी अब जाकर पता चली, जानिए पूरा मामला

Ayodhya Ram Temple news: अयोध्या में पहली बारिश के साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर में छत से पानी की बूंदे टपकने और इससे गर्भगृह में पानी इकट्ठा होने का दावा सामने आते ही ये चर्चा का विषय बन गया.

ADVERTISEMENT

Ram Temple representative image
Ram Temple representative image
social share
google news

Ayodhya Ram Temple news: अयोध्या में पहली बारिश के साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर में छत से पानी की बूंदे टपकने और इससे गर्भगृह में पानी इकट्ठा होने का दावा सामने आते ही ये चर्चा का विषय बन गया. अब राम मंदिर ट्रस्ट ने भी मान लिया कि बरसात के समय पानी छत से रिसकर नीचे मंदिर में आया है. हालांकि राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र ने सफाई देते हुए कहा कि निर्माण कार्य होने के चलते वाटर सीलिंग नहीं हो पाई है. इसी वजह से पानी नीचे आया है. वाटर सीलिंग बरसात से पहले कर ली जाएगी और भविष्य में इस तरह की समस्या नहीं आएगी.