लेटेस्ट न्यूज़

इकबाल अंसारी ने बाबरी मस्जिद के लिए लड़ी थी लड़ाई, अब मिला राम मंदिर उद्घाटन में आने का न्यौता

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इकबाल अंसारी को भी न्यौता दिया है. बता दें कि इकबाल अंसारी, बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे हाशिम अंसारी के बेटे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत समेत 10 हजार से अधिक गणमान्य लोग शामिल होंगे. इस बीच अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को निमंतरण पत्र दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इकबाल अंसारी को भी न्यौता दिया है. बता दें कि इकबाल अंसारी, बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे हाशिम अंसारी के बेटे हैं. बीते दिनों जब पीएम मोदी का अयोध्या में रोड शो हुआ था तब अंसारी ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा भी की थी.