लेटेस्ट न्यूज़

तीन हजार लोग और कड़ा इम्तिहान…गाजियाबाद के मोहित इस तरह बने राम मंदिर के मुख्य पुजारी

Uttar Pradesh News : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 22 जनवरी 2024 के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन को चुना गया है. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो पर है. ऐसे में अब राम मंदिर के लिए 50 लोगों को पुजारी के रूप में चुना गया है. जिसमें गाजियाबाद के एक छात्र मोहित पांडे को मुख्य पुजारी के रूप में चुना गया है. दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे अयोध्या में राम मंदिर में पुजारी बनेंगे.